भिवानी रोडवेज के डिपो महाप्रबंधक दीपक कुंडु ने दी जानकारी संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। नीट परीक्षा को लेकर हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्ष्ज्ञा केंद्रों तक रोडवेज बसें परीक्षार्थियों को लेकर जाएंगी। यह जानकारी हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के डिपो महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने दी है। उन्होंने बताया कि शटल बस सेवा के जरिए परीक्षा केद्रों तक परीक्षार्थियों को रोडवेज बसें लेकर जाएंगी। इसके लिए दो दर्जन बसें शटर सेवा में दी गई हैं। ये बसें सभी मुख्य रूटों पर दौड़ लगाएंगी और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी। नीट परीक्षा को लेकर चालक और परिचालकों की छुट्टी भी रद्द कर दी है। अकेले भिवानी में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।