फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नगर परिषद व सफाई कर्मचारियों में टकराव, विधायक आवास पर पड़ाव

मयूर शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 04:54 PM IST

भिवानी। पिछले 18 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार तड़के नगर परिषद प्रशासन और कर्मचारियों के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। अलसुबह जब प्रशासन की टीम ने शहर से कचरा उठाने का प्रयास किया, तो हड़ताली कर्मचारियों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई से आक्रोशित कर्मचारियों ने इसके विरोध में भिवानी से भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास के बाहर पड़ाव डाल दिया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अलसुबह की गई पुलिस व प्रशासनिक कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि 13 मई को सरकार के साथ जो सहमति बनी थी, उसे तुरंत लागू किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल अब केवल कर्मचारियों तक सीमित न रहकर जनांदोलन बन चुकी है।कर्मचारियों ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी छोड़कर उनकी 22 सूत्रीय मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। मांगें मानते ही सफाई कर्मचारी तुरंत काम पर लौटेंगे और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। नगर परिषद और प्रशासन की इस सख्ती के बाद कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें