श्याम सुंदर ज्योति मंडल द्वारा गोगा मेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सेवा के लिए पांच दिवसीय निः शुल्क भंडारे का आयोजन दादरी मोड़ के पास किया गया। प्राचीन श्याम मंदिर सूरजगढ़ के महंत मनोहर लाल एवं मलवाना धाम के महंत सोमबीर भगत द्वारा विधिवत रूप से ज्योति प्रज्ज्वलित की गई तथा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे के दौरान गोगा मेड़ी धाम की ओर जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए मंडल की ओर से निः शुल्क भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मंडल के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, इसी उद्देश्य से हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। श्री श्याम सुंदर ज्योति मंडल लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। मंडल द्वारा रात्रि के समय 21 शाम सांवरिया के नाम कार्यक्रम भी निः शुल्क आयोजित किया जाता है। इसके अलावा खाटूश्याम जी में पांच दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं लोहारू में वर्ष में एक बार गोगा मेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पांच दिवसीय निः शुल्क भंडारा लगाया जाता है।