फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रियों की सेवा में लोहारू में दो दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू

भिवानी। शिवरात्रि पर्व पर पैदल कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लोहारू के भिवानी रोड पर जितेंद्र भारद्वाज की ओर से दो दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए चाय, फल, मिठाई, जलपान तथा भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निःशुल्क प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों को आराम करने के लिए भी व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी दूरी की पैदल यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर में यशु मेडिकल के संचालक रिंकू जांगिड़ की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। यात्रियों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां दी गईं तथा चोट लगने अथवा पैरों में छाले आदि होने पर पट्टी करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करवाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें