चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में युवा कल्याण विभाग एवं हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सावन महोत्सव कार्यक्रम विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में आयोजित किया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी एवं सह संरक्षक कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा तथा संयोजक डॉ. सुरेश मलिक तथा सह संयोजक डीन प्रो. सुनीता भरतवाल थे। सावन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकार एवं क्षेत्रीय निदेशक हरियाणा कला परिषद गजेंद्र फौगाट एवं विशिष्ट अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ ने शिरकत की। सावन महोत्सव एवं नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ हवन यज्ञ कर किया गया। अंतरराष्ट्रीय कलाकार एवं क्षेत्रीय निदेशक हरियाणा कला परिषद गजेंद्र फौगाट ने अनेक लोक गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि सावन का त्यौहार हमें प्रकृति के प्रति मैत्रीपूर्ण भाव रखने का संदेश देता है।