फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: फिल्मी स्टाइल में गाड़ी भगा ले जा रहे चालक ने बाइक में मारी टक्कर

शहर के सेक्टर 13 मोड़ शिक्षा बोर्ड के समीप फिल्मी स्टाइल में तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने एक बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्से में बाइक आधी अंदर तक घुस गई। गनीमत यह रही कि बाइक चलाने वाले पूर्व सैनिक की जान तो बच गई, लेकिन कार चालक का पीछा कर रहे लड़की के परिजनों ने चालक की धुनाई कर डाली। दरअसल हुआ यूं कि बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक अपनी कार में अपनी प्रेमिका को बैठाकर सेक्टर मोड़ 13 से हांसी रोड की तरफ जा रहा था। जब कार चालक को आभास हुआ कि लड़की के परिजन दूसरी गाड़ी में उसका पीछा कर रहे हैं तो उसने कार को तेज रफ्तार से दौड़ाना शुरू कर दिया। सेक्टर मोड़ पर वाहनों का जाम लगा था, लेकिन इसकी परवाह किए बिना ही कार चालक ने हांसी रोड पर अपनी कार दौड़ा दी। इसी दौरान गांव तिगड़ाना से बाइक पर सेक्टर 13 निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र अपने घर जा रहा था। हांसी रोड पर शिक्षा बोर्ड के समीप कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बार आधी बाइक कार के निचले हिस्से में जा घुसी। जिससे पूर्व सैनिक के दोनों पैरों पर गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। कार का पीछा कर रहे लड़की के परिजनों ने सड़क हादसे के बाद चालक की नीचे उतारकर डंडों से खूब धुनाई की और उसके बाद लड़की को अपनी गाड़ी में बैठाकर चले गए। हालांकि इस घटनाक्रम के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर घायल के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें