फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में रानिया के विधायक अर्जुन चौटाला बोले- हरियाणा में कमजोर तो पंजाब में पियक्कड़ है मुख्यमंत्री

भिवानी पहुंचे रानीया का इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को कमजोर तो पंजाब सीएम को बेवड़ा व पियक्कड़ बताया। साथ ही अर्जुन चौटाला ने भूपेन्द्र हुड्डा को हार के सदमे से निकल कर विपक्ष की भूमिका निभाने का आह्वान किया। वो भिवानी में जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे थे। भिवानी जिला के तोशाम व बवानीखेड़ा हलके के दर्जनों गांवों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के बाद इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला बवानीखेड़ा हलके के बाढ़ ग्रस्त गांवों का वीरवार देर शाम दौरा करने पहुंचे। गांव धनाना में अर्जुन चौटाला ने किसानों की इस मांग को विधानसभा में उठाने का वायदा कर भाजपा व कांग्रेस के साथ पंजाब सीएम भगवंत मान को निशाने पर लिया। विधायक अर्जुन चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांग की कि जलभराव से प्रभावित गांवों के किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी होने का दावा करती है तो किसानों को अब मुआवजा और समय पर खाद दे, तब माने। वहीं, विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात पक अर्जुन चौटाला ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में बैठती ही नहीं। विपक्ष में मैं अकेला रहता हूं। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस तो अब तक सरकार ना बनने के सदमे में है। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा सदमे से निकल कर विपक्ष की भूमिका निभाए। साथ ही बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कहा कि जुलाना में खुद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटी की हत्या में उन्हें न्याय नहीं मिला। हरियाणा में जंगल राज क़ायम होने लगा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को कमज़ोर नेतृत्व चला रहा है। तभी ये दुर्दशा हो रही है। वहीं, एसवाईएल के मुद्दे पर अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार इसे गंभीरता से ले। साथ ही ध्यान रहे कि पंजाब के सीएम भगवंत मान होश में हों। उनका भरोसा नहीं कि पी कर कब क्या बोल दें। उन्होंने चुटकुले के मासे मान को बेवड़ा ल पियक्कड़ सीएम करार दिया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें