फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में तीन माह से रूके रेलवे ओवरब्रिज का काम फिर होगा शुरू, ज्वांइट गाटरों को रखने के लिए पहुंची मशीनें

भिवानी के कस्बा मुंढाल में रोहतक हांसी रेलवे लाइन पर बनने वाला ओवरब्रिज निर्माण कार्य फिर से शुरू होगा। पुल के टॉप सेक्शन को जोड़ने वाले गाटरों को रखने के लिए ज्वाइंट मशीन निर्माण स्थल पर पहुंच गई है। जिसके कारण जींद से भिवानी आने-जाने वाले वाहन चालकों को जल्द ही राहत मिलेगी। पुल निर्माण के कारण जींद-भिवानी मार्ग पिछले ढाई साल से बंद पड़ा है। जिसके कारण हर रोज यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पुल के आसपास लगते खेतों में आने-जाने के लिए किसानों को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। दरअसल, रोहतक से हांसी को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए रेलवे विभाग द्वारा हांसी-रोहतक रेलवे लाइन बिछाई गई थी। जिस पर रेल यातायात शुरू भी हो चुका है। इस रेल मार्ग पर गांव मुंढाल से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 709 ई जींद-भिवानी सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण मार्च-अप्रैल साल 2022 में शुरू किया गया था। आरंभ में दोनों साइड से पुल का कार्य सुचारू रूप से चला। लेकिन पुल निर्माण स्थाल तक मशीन पहुंचने का रास्ता न होने के कारण मशीन नहीं भेजी गई थी। अब गाटरों को रखने के लिए मशीनें निर्माण स्थल पर पहुंच चुकी है। निर्माण कार्य शुरू होने के पश्चात दो माह के अंदर ही पुल बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें