फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में देवीलाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 08:04 PM IST

77वां गणतंत्र दिवस को लेकर लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में पूरे उत्साह, देशभक्ति से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने देवीलाल स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, परेड ग्राउंड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दर्शक दीर्घा सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहेंगी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि आमजन बिना किसी असुविधा के समारोह में शामिल हो सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें