फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पुलिस कर्मचारियों को कराया सूर्य नमस्कार

आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य के निर्देशन में चल रहे सूर्य नमस्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ रश्मि शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को तीन दिवसीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का समापन पुलिस लाइन भिवानी में हुआ। जिसमें जिला आयुष विभाग के आयुष योग सहायकों गजानंद कौशिक, सुनील कुमार, अनिल कुमार, कविता अहलावत ने पुलिस लाइन के निरीक्षकों, उप निरीक्षकों, महिला व सिपाहियों को सूर्य नमस्कार करवाया। उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने सूर्य नमस्कार अभियान में भाग लेकर प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस लाइन के कल्याण निरीक्षक सुनील कुमार, लाइन अफसर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एमएचसी सुभाष चहल, टीएचसी अनिल कुमार रहे। लाइन अफसर वीरेंद्र कुमार ने आयुष सहायकों को आश्वासन दिया कि प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा। जिससे हरियाणा के प्रत्येक जन को स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिले और योगमयी हरियाणा बने ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें