भिवानी तहसील कार्यकारिणी के आह्वान पर अपना हक लेने के लिए तहसील भिवानी के पटवारी व कानूनगो पटवार भवन में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सांकेतिक धरना पर बैठे। मंच संचालन सुमेर कानूनगो ने किया। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला उप प्रधान विकास राठी ने बताया कि पटवारियों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ है फिर भी पटवारी जनता का कार्य समयबद्ध निपटा रहे हैं जबकि पटवारी व कानूनगो को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा ने कहा कि वे अपना गिरदावरी सहायक भत्ता, एरियर,एलटीसी, एसीपी आदि जायज हक लेने के लिए सांकेतिक धरने पर बैठे हैं।