गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और गीता जयंती कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के लिए जिले से रोडवेज बसें भेजी गई हैं। इसके लिए चलते ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बस सेवा बंद रही। वहीं लंबे रूटों पर 20 मिनट की बजाय एक-एक घंटे के अंतराल में बसें चली। जिसके कारण यात्री दिनभर परेशान होते रहे। विकल्प के तौर पर यात्रियों ने अन्य निजी वाहनों में सफर किया।