फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के सीबीएलयू में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला विद्यार्थी संसद कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2026 04:23 PM IST

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन एवं कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज की उपस्थिति में 03 से 05 अप्रैल तक महिला विद्यार्थी पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के विश्वविद्यालय में पहली बार चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की महिला यूथ पार्लियामेंट का आयोजन सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह बात डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मालिक ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के ओल्ड परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला विद्यार्थी पार्लियामेंट का आयोजन महत्वपूर्ण एवं कारगर साबित होगा। इस आयोजन से महिला विद्यार्थियों को अपने कम्युनिकेशन स्किल्स को बढ़ाने के साथ ही राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इससे महिला विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति की झिझक खत्म करने का मौका मिलेगा। प्रतिभागी महिला विद्यार्थियों के लिए राधा स्वामी सत्संग भवन में ठहरने की आवासीय सुविधा संत कंवर महाराज ने की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के तीन आयोजन उड़ीसा, गुजरात और मध्य प्रदेश में हो चुके हैं और यह चौथा आयोजन हरियाणा के सीबीएलयू में हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें