फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में निगम कर्मचारियों ने की नारेबाजी

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का निगम कर्मचारियों का विरोध जारी है। शुक्रवार को भी डिविजन कार्यालय में बिजली कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष्ज्ञ जताया। जिला स्तर पर धरने के अंतिम दिन कर्मचारी नेता बल्लू बामला ने कहा कि अब 23 दिसंबर को हरियाणा भर में आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी जानलेवा पॉलिसी है। क्योंकि नई जगह ट्रांसफर होने पर कर्मचारियों के साथ हादसे बढ़ेंगे। सरकार जबरन ये पॉलिसी थोप रही है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मचारी नेता बल्लू ने कहा कि उनकी कमेटी की मुलाकात पर बिजली मंत्री अनिल विज ने निगम के एसीएस व एमडी से मीटिंग कर समाधान करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज सरकार से लड़कर हमारी मांग मनवाते हैं तो हम उनका धन्यवाद करेंगे। वरना ये पॉलिसी रद्द होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी नेता ही नहीं, खुद एक्सईएन संदीप दलाल ने माना की लाइनमैन के बहुत सारे पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि अकेले भिवानी सिटी डिविज़न में 140 पद खाली हैं। जिस पर नियुक्ति को लेकर सरकार व एसएससी को लिखा है। पर नई नियुक्ति तक रेशनलाइजेशन करके काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें