फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में अग्निवीर भर्ती मैदान में मोटिवेशनल पोस्टर लगा कर युवाओं का बढ़ाया जा रहा हौसला, सम्मानित भी किया जा रहा

भिवानी के भीम स्टेडियम में सेना भर्ती के लिए आ रहे युवाओं में हौसला बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों पर सेना संबंधित स्लोगन लिखे हैं। जिसको पढ़ कर अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ सके। इस दौरान दो सगे भाइयों ने फिजिकल पास किया है। जानकारी के अनुसार गांव रालियावास जिला रेवाड़ी निवासी हर्ष व प्रिंस ने फिजिकल की परीक्षा पास कर ली। इनके पिता किसान है। हाल में दोनों भाई विज्ञान क्षेत्र के विद्यार्थी हैं। हर्ष ने बताया कि वो इससे पहले भी दो बार सेना की भर्ती देख चुके हैं, लेकिन असफल रहा। हर्ष ने बताया कि आज फिजिकल परीक्षा पास कर वो बहुत खुश है। इस मौके पर सेना के अधिकारियों ने दोनों भाइयों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें