फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय स्कूली खेलों के मुक्केबाजी मुकाबले में दिखा मिनी क्यूबा का दम

भिवानी। भीम खेल स्टेडियम में बुधवार को हरियाणा स्कूली खेलों के दूसरे दिन जूनियर मुक्केबाजों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। मिनी क्यूबा भिवानी के जूनियर मुक्केबाजों ने रिंग में प्रतिद्वंद्वी को खूब थकाया। वहीं एथलेक्टिस के मुकाबले में भी खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही। दरअसल भिवानी में मुक्केबाजी और एथलेटिक्स की राज्य स्तरीय स्कूली खेल स्पर्धाएं चल रही हैं। तीन दिवसीय खेलों का शुभारंभ सांसद धर्मबीर सिंह ने किया था। खेलों में प्रदेश भर से 2590 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के रहने औ खाने की व्यवस्था भी शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न स्कूलों में कराई गई है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें