फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला को लेकर गांव ढाणी लक्ष्मण में गांव और कमेटी सदस्यों की बैठक, 13 अगस्त को श्रद्धांजलि देंगे ग्रामीण

मनीषा मौत मामले को लेकर गांव ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों और कमेटी सदस्यों की बैठक सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हो गई। बैठक में कमेटी सदस्यों ने सीबीआई की जांच को लेकर दिल्ली में मुलाकात के दौरान रखे गए तथ्यों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं, मनीषा मौत मामले में ग्रामीणों ने आगामी रणनीति पर भी मंथन किया। बैठक में निर्णय हुआ कि 13 अगस्त को मनीषा मौत मामले में गांव में श्रद्धांजलि सभा 13 अगस्त को होगी। जिसमें ग्रामीण व किसान संगठन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैठक के दौरान कमेटी सदस्य जिन्होंने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात कर मनीषा मौत मामले में अपडेट लिया था, वे ग्रामीणों के सामने हुई बातचीत को सांझा कर रहे हैं। वहीं, सीबीआई की इस मामले में आगामी क्या कदम उठाए जाने हैं इसको लेकर भी ग्रामीणों को रूबरू कराया गया है। मनीषा मौत मामले में 10 माह बाद भी मौत का खुलासा नहीं होने से आक्रोश बढ़ रहा है। इसी को लेकर 14 जुलाई को मनीषा के पिता संजय और कमेटी सदस्यों ने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले में अब तक का स्टेटस जाना था। वहीं, सीबीआई अधिकारियों ने 14 अगस्त को इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट सीबीआई कोर्ट के समक्ष रखने का आश्वासन दिया वहीं कुछ जांच की रिपोर्ट जल्द आने का भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें