पुराने बस स्टैंड क्षेत्र क्राउन प्लाजा के पास पुरानी रंजिश को लेकर तेजधार हथियारों से चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर शाम की है। फोन पर दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद नियोजित तरीके से आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए और चाकू से हमला कर दिया। इलाज के लिए घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 24 वर्षीय नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया। शव का करवाया पोस्टमार्टम सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हमले में घायल नरेश ने बताया कि आरोपियों ने पहले फोन पर उनके साथ गाली-गलौज की थी जिसको लेकर विवाद हुआ था। उन्हें फोन कर समझौते के लिए बुलाया गया था। उनकी राजीव गांधी में मुर्गा मीट शॉप की दुकान है। जिसे बंद कर वे पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर बर्फ तोड़ने वाले सूए और चाकू से हमला कर दिया।