फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में लोहारू नगरपालिका की बजट बैठक का बहिष्कार, 11 पार्षद अनुपस्थित

लोहारू नगरपालिका की बजट बैठक नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को हुई। लेकिन अधिकांश पार्षदों की अनुपस्थिति के चलते बैठक विवादों में घिर गई। बैठक में नगरपालिका के प्रधान सहित केवल 5 पार्षद ही उपस्थित हुए, जबकि 11 पार्षदों ने अनुपस्थित दर्ज करवाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार लोहारू नगरपालिका में एक प्रधान, 14 निर्वाचित पार्षद और 2 मनोनीत पार्षद हैं। इसके बावजूद बजट जैसी महत्वपूर्ण बैठक में केवल 6 जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बैठक का बहिष्कार करने वाले पार्षदों ने बताया कि उन्होंने विभिन्न स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों में अनदेखी के विरोध में यह कदम उठाया है। उनका कहना है कि पहले भी कई बार प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर उन्होंने बैठक से दूरी बनाई। वहीं बैठक में मौजूद प्रधान और पार्षदों ने बजट से जुड़े कुछ बिंदुओं पर चर्चा की, लेकिन अधिकतर पार्षदों की गैरमौजूदगी के कारण विस्तृत विचार-विमर्श नहीं हो सका। अधिकारी स्तर पर बैठक में केवल सचिव तेजपाल और सूर्यदत्त तिवारी ही मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रधान और पार्षदों के बीच तालमेल की कमी और कार्यों को लेकर नाराजगी का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए बैठक को स्थगित कर दिया गया है और अब अगली बजट बैठक 25 मार्च को बुलाई गई है। नगरपालिका की इस स्थिति से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विकास कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें