फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोहारू अनाज मंडी में साइट ठप होने से किसान परेशान, घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर

लोहारू अनाज मंडी में इन दिनों किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-खरीद (E-Kharid) साइट के रुक-रुक कर चलने के कारण किसानों के टोकन समय पर नहीं कट पा रहे हैं, जिससे मंडी में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और किसानों को तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसान रमेश (गागड़वास), सुखबीर, वेदप्रकाश (झुप्पा), राजीव (झुप्पा), जितेंद्र व बिजेंद्र (पथरवा) सहित अन्य किसानों ने बताया कि साइट सही तरीके से काम नहीं कर रही, जिससे कई-कई घंटे बीत जाने के बाद भी टोकन नहीं कट रहा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच मंडी में खड़े रहना बेहद कठिन हो गया है, लेकिन मजबूरी में उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला ग्रामीण महासचिव रामभगत सोलंकी ने बताया कि लोहारू अनाज मंडी में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। किसानों को घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द तकनीकी खामियों को दूर कर व्यवस्था को सुचारू किया जाए, अन्यथा किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं मार्केट कमेटी के सचिव विवेक पंघाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मंडी में लगभग 35,000 क्विंटल अनाज की आवक हो चुकी है, जबकि करीब 1,500 क्विंटल की लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अनाज के परिवहन के लिए 11 गाड़ियां तैनात की गई हैं। साथ ही, मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोहारू पुलिस की ओर से दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें