फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पहले नवरात्र पर भोजोवाला माता मंदिर में जले आस्था के दीप

शहर के नया बाजार स्थित भोजोवाली माता मंदिर में वीरवार को पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने आस्था के दीप जलाए वहीं नौ दिनों तक माता की पूजा अर्चना के लिए यहां भक्तों की भीड़ जुटेगी। इसके लिए मंदिर कमेटी की तरफ से प्रबंध किए गए हैं वहीं मंदिर के आसपास की जगह पर पूजन सामग्री की स्टॉलें भी सज गई हैं। पहले नवरात्र पर मंदिर के अंदर अखंड ज्योति जलाने वाली महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया इसके अलावा श्रद्धालुओं ने घर के अंदर भी घट स्थापना की। चेत्र नवरात्र के दौरान माता मंदिरों में नौ दिनों तक माता के जयकारे गूजेंगे वहीं आस्था के चलते अखंड ज्योति प्रज्जवलित रहेगी। मंदिर के पुजारी के विक्रम ने बताया कि चेत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए जुटेंगे। मंदिर में सुबह और शाम माता की आरती के वक्त ज्यादा लोग जुटते हैं। जिन लोगों ने मंदिर के अंदर अखंड ज्योति जलाई है, वे यहां नियमित रूप से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सप्तमी और अष्टमी पर मेले का आयोजन होगा। इस दौरान नवजात बच्चों और विवाहित जोड़ों की धौक लगाने के लिए भी परिवार आएंगे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें