भीम स्टेडियम में शुक्रवार को खंड स्तरीय योगा खेलकूद मुकाबले कराए गए। जिसमें जूनियर योगा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खंड स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को 18 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय योग मुकाबलों में शामिल होने का मौका मिलेगा। हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित योग खेलकूद खंड स्तरीय प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर 11 और अंडर 14 की लड़कियों के मुकाबले कराए गए जबकि शनिवार को भीम स्टेडियम के कबडडी हॉल में अंडर 11 व 14 एवं 17 आयु वर्ग लड़कों के मुकाबले कराए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ निर्मल दहिया ने खंड स्तरीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की।