फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय ने भीम स्टेडियम का दौरा, बदहाली पर डीसी को लगाया फोन

कॉमनवेल्थ खेलों में देश को सबसे ज्यादा मेडल दिलाने वाले भिवानी जिला में खेल सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज हो गई है। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने स्टेडियम का दौरा कर हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सोमवार देर शाम भीम स्टेडियम का दौरा कर बदहाल खेल व्यवस्था पर हरियाणा सरकार को घेरा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिस स्टेडियम ने जमाने से देश व तिरंगे का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी दिये, वही आज बदहाल है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नींद से जागो, हिन्दू मुस्लिम से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक बात नहीं, मिट्टी से सोना उगाने की है, ये तब होगा जब सरकार की नीयत ठीक होगी। दिग्विजय ने कहा कि ऐसे बदहाल स्टेडियम से कैसे खिलाड़ी तैयार होंगे, कैसे अग्निवीर की तैयारी होगी। पीएम मोदी हरियाणा के खिलाड़ियों के मेडल दिखा गर्व जताते हैं और खेल बजट गुजरात को देते है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने फोन पर उपायुक्त भिवानी से बात कर खेल सुविधाओं के विस्तार की योजना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें