फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरू क्षेत्र के पेट्रोल पंप बिना नंबर प्लेट की स्कॉपियो में तेल डलवाकर भागे, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। कैरू स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में चालक तेल डलवाकर बिना भुगतान के ही भाग निकला। ये वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों को दादरी के रामपुरा गांव में पीछा कर पकड़ लिया। कैरू के पेट्रोल पंप की संचालिका पूनम ने कैरू पुलिस चौकी में शिकायत दी है। जिसमें महिला ने बताया कि 21 जून की दोपहर डेढ़ बजे तक काले रंग की एक स्कार्पियों गाड़ी में आई। गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। गाड़ी के पीछे की नंबर प्लेट भी जानबूझकर छिपाई गई थी। गाड़ी के चालक के कहे अनुसार सेल्समैन राकेश ने गाड़ी का टैंक फूल कर दिया। जैसे ही गाड़ी में तेल डला 5900 रुपये बिना भुगतान के चालक गाड़ी भगा ले गया। पूनम की सूचना पर जूई कलां पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी की गा़ी का पीछा कर उसे गांव रामपुरा के समीप पकड़ लिया। जूई कलां पुलिस थाना एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि ईआरवी की मदद से स्कॉर्पियो गाड़ी को पीछा कर पकड़ा गया है। गाड़ी के अंदर दो युवक थे, जिनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें