फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में नेशनल हाईवे 709E पर टूटी सड़क बनी हादसों का खतरा, कॉलेजों के पास स्थिति गंभीर

लोहारू में भिवानी रोड स्थित नेशनल हाईवे 709ई पर कॉलेज के पास सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का भारी आवागमन रहता है। विशेष रूप से इस स्थान के आसपास तीन कॉलेज स्थित होने के कारण छात्र-छात्राओं की आवाजाही भी बड़ी संख्या में रहती है। ऐसे में सड़क की खराब हालत किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढों से बचने के प्रयास में संतुलन खो देते हैं, जिससे दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और विद्यार्थियों के लिए यह स्थान बेहद जोखिम भरा बन चुका है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यहां किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जेई जितेंद्र नारंग ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें