हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के परिवार में चाची किरण चौधरी और भतीजे अनिरुद्ध चौधरी के बीच एक बार फिर तीखी नोकझोंक सामने आई है। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने अनिरुद्ध को जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि जो जीरो पर हो, उसका क्या जिक्र करना। जवाब में अनिरुद्ध ने अपनी चाची पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका गणित कमजोर है।