फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज का काम ढाई साल में हुआ केवल 30 फीसदी पूरा, डेड लाइन बीते हुए छह माह, लोग परेशान

लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज का ढाई साल में केवल 30 फीसदी ही काम हो पाया है। जिसके कारण लोग विकल्प के तौर पर अन्य रास्तों से शहर में प्रवेश करते है। ऐसे में पुल के कारण अनाज मंडी के गेट नंबर एक के पास की मार्केट में दुकानदारों का काम आधे से भी कम रहा गया है। दुकानदारों की मांग है कि जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो। जिससे उन्हें परेशानी न उठानी पड़े। दरअसल, दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर 70 के दशक में बना 52 साल पुराना रेलवे ओवरब्रिज तोड़कर 42.78 करोड़ रुपये की लागत से 910 मीटर लंबा टू-लेन रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण मई 2023 में शुरू हुआ था और इसे 31 अगस्त 2025 तक पूरा करना तय था। लेकिन डेड लाइन बीत जाने के छह माह बाद भी अभी तक पुल का निर्माण कार्य केवल 30 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। वर्तमान में पुल के दोनों छोर तैयार करने का कार्य चल रहा है, टॉप सेक्शन का काम रेलवे द्वारा करना बाकी है। फिलहाल शहर की तरफ पुल के पिलर खड़े कर दिए गए हैं। जबकि अनाज मंडी की तरफ सिर्फ नाममात्र का काम ही हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें