फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कांग्रेस के नव नियुक्त जिला महासचिव व जिला सचिव का विधायक राजबीर फरटिया ने किया अभिनंदन

संगठन में रामभक्त सोलंकी को जिला महासचिव एवं महेंद्र बिधनोई को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने लोहारू विधायक राजबीर फरटिया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोंनों का विधायक ने फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान जिला महासचिव रामभक्त सोलंकी ने कहा कि विधायक राजबीर फरटिया का निरंतर सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन ही उनकी इस नियुक्ति का आधार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें