फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में लोसुपा ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग लागू किए गए नियमों का जल्द लागू करने की उठाई मांग

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए लागू किए गए नए नियमों समता के संवर्धन से संबंधित विनियम-2026 के समर्थन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने अपनी आवाज बुलंद की है। पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे तथा उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा। उपायुक्त की तरफ से जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह ने मांगपत्र लिया। वही इससे पूर्व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के पदाधिकारी स्थानीय नेहरू पार्क में एकत्रित हुए जहां से प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दौरान लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार खटक, जिला प्रभारी सत्यनारायण सैनी, जिला अध्यक्ष लालचंद जांगड़ा व पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता रमेश वर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालयों में एससी, एसटी व ओबीसी समुदाय के छात्रों के साथ भेदभाव और उत्पीडऩ के मामले बढ़े हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 13 जनवरी 2026 को लागू यह नया नियम उच्च शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। खटक ने कहा कि हम इस नियम का पुरजोर समर्थन करते हैं क्योंकि यह संस्थानों में जवाबदेह शैक्षणिक माहौल तैयार करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें