फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर डाक अधीक्षक को जांच में लापरवाही बरतने पर दिए निलंबन के आदेश

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में बिजली ने ली झपकी संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। यदि किसी कारण से प्रदेश के किसी क्षेत्र में कोई कट लगता है तो उसके पीछे बरसात या पेड़ों के गिरने के चलते बिजली बाधित होना हो सकता है। यह बात उन्होंने भिवानी में जिला कष्ट निवारक समिति की मासिक बैठक के दौरान 13 परिवाद सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने 13 परिवादों में से 11 का मौके पर निपटान किया तथा 2 परिवादों को लंबित रखा। वहीं उन्होंने डाक विभाग से संबंधित एक मामले में जांच में लापरवाही बरतने वाले एक डाक अधीक्षक को निलंबित भी किया। दिल्ली में जंतर-मंतर से लेकर लोकसभा तक कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि लोकसभा में सांसद पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है तथा इस मामले में जो भी सही कदम होगा, वह उठाया जाएगा। भिवनी के पंचायत भवन में आयोजित हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुछ समय के लिए लाइट चली गई थी, जिसके बाद मोबाइल लाइट के कारण बैठक जारी रखनी पड़ी। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि तकनीकी कमी के कारण ऐसा हो जाता है। इस मौके पर विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटान के आदेश दिए तथा कहा कि जनता की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुलझाने का कार्य करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें