पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा के निर्माता स्वर्गीय चौ. बंसीलाल की 19वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव गोलागढ़ में समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राज्य सभा सांसद किरण चौधरी व प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के समर्थकों ने गोलागढ़ समाधि स्थल पर पहुंचकर चौ. बंसीलाल को नमन किया। इस मौके पर चौ. बंसीलाल और चौ. सुरेंद्र सिंह समर्थकों ने श्रद्धांजलि सभा भी की। इस दौरान दिवंगत नेता को याद करते हुए नमन किया। किरण चौधरी व श्रुति चौधरी समर्थकों ने कहा कि चौ बंसीलाल को हरियाणा में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे। उनकी बदौलत ही हरियाणा में टीलों तक सिंचाई के लिए नहरी पानी और बिजली पहुंच पाई थी। ऐसे युग पुरुष को नमन कर याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलना हम सबका दायित्व है।