फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा व गौहत्या बंद करने की मांग को लेकर भिवानी लघु सचिवालय के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा

भिवानी। शहर में सोमवार को गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर 'गौ सम्मान अभियान' के तहत विशाल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में गौ रक्षा दल, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में साधु-संतों और गौभक्तों ने भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व नंदी ने किया। संतों के सानिध्य में यह यात्रा प्रेक्षा विहार से शुरू होकर घंटाघर, हांसी गेट और पुराना बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय पहुंची। लघु सचिवालय पहुंचने पर जब प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने में देरी करने लगे, तो आक्रोशित गौभक्त गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। इसके बाद अधिकारियों के पहुंचने पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें