फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हजारों स्कूली बच्चों ने दी सड़क सुरक्षा की लिखित परीक्षा

सड़क सुरक्षा विषय पर बुधवार को पुलिस जिला मुख्यालय पर हजारों स्कूली बच्चों ने लिखित परीक्षा दी। करीब ढाई घंटे की इस परीक्षा में स्कूली बच्चों से सड़क सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए। लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने का भी अवसर मिलेगा। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उप पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले भर के स्कूलों से हजारों बच्चे सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पहुंचे हैं। ये परीक्षा बच्चों में यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी मुहैया कराने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में स्कूल, कॉलेज आईटीआई के विद्यार्थी शामिल हुए हैं जिनका लेवल के अनुसार लेवल 1,2,3,4 के प्रश्न दिए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें