फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में सेंट्रल पार्क के सामने ग्रीन बेल्ट बनी कूड़ाघर, आसपास के लोग डाल रहे घरेलू कचरा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेंट्रल पार्क के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट इनदिनों डंपिग प्वाइंट बना हुआ है। यहां पर आसपास के लोग घरेलू कचरे को डाल रहे हैं। जिससे ग्रीन बेल्ट कम कूड़ा घर ज्यादा नजर आ रहा है। जिसकी सफाई की तरफ प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस बारे में वार्ड नंबर दो के पार्षद संदीप यादव ने कहा कि एचएसवीपी का सेंट्रल पार्क शहर का मुख्य पार्क है, जहां पर रोजाना सैंकड़ों लोग भ्रमण करने के लिए आते है और सेंट्रल पार्क के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट एचएसवीपी विभाग की ग्रीन बेल्ट है। जो कि ग्रीन बेल्ट न होकर ये कूड़ाघर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर हमेशा कूड़े का ढ़ेर लगा रहता है, जिसके उठान की तरफ किसी ठेकेदार तक का भी ध्यान नहीं है। जिसके चलते यहां पर हमेशा गंदगी के ढेर लगते रहते है। उन्होंने कहा कि यहां पर लगे पेड़ भी ग्रीन बेल्ट से बाहर लटके हुए है, जिसके चलते लोगों को चोट लगने का भय भी बना हुआ है। जिनकी कटाई-छंटाई की तरफ भी किसी का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पार्क शहर का सबसे सुंदर पार्क है, लेकिन इसके बावजूद भी यहां पर गंदगी के ढेर लगे रहते है। पार्षद संदीप यादव ने कहा कि इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर एचएसवीपी विभाग के हिसार एक्सईन, जेई, एसडीओ सहित यहां भी शिकायत की चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने हुडा प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस पार्क की साफ-सफाई के लिए कर्मचारी की नियुक्ति की जाए तथा ग्रीन बेल्ट के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे यहां पर कूड़ा न डाले तथा शहर को सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान दे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें