मनीषा मौत मामले को लेकर ढाणी लक्ष्मण के मुख्य बस स्टैंड के पास आठ गांव की महापंचायत की गई। पंचायत में मनीषा के पिता संजय सहित आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे। पंचायत में धर्मपाल बारवास ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा है कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। सरकार ने उनकी मांग को मानते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी थी, लेकिन सीबीआई की समय अवधि पूरी होने के बाद भी मौत मामले का खुलासा नहीं हुआ है। इसको लेकर आसपास व पूरे हरियाणा के लोगों में भारी रोष है।