फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हस्तशिल्प प्रदर्शनी मेले में दिखी हाथ की कारीगरी की झलक, महिलाओं ने संभाली स्टॉलों की कमान

एमएसएमई मंत्रालय की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सीबीएलयु के ओल्ड कैंपस में तीन दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी मेले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों की विभिन्न स्टॉल लगाई गई। इनमें अधिकांश स्टॉलों पर महिलाओं ने कमान संभाली। जिनमें हाथ से तैयार किए गए उत्पाद और खाद्य सामग्री भी शामिल थी। मेले में हैंडमेड क्राफ्ट, पारंपरिक वस्त्र, हैंडमेड ज्वेलरी सहित अनेक उत्पाद शामिल रहे। प्रदर्शनी में कई ऐसे उत्पाद भी शामिल थे, जिन पर बारीकी से कारीगरी की गई और इनका रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग लोग आम तौर पर करते हैं। वहीं स्टॉल लगाने वाली महिलाओं ने भी अपने अनुभव सांझा किए। अल्का शर्मा की चाट पकोड़ी का भी स्वाद रहा लाजवाब स्वयं सहायता समुह से जुड़ी अल्का शर्मा ने भी प्रदर्शनी में अपनी फूड स्टॉल लगाई है। उसके चाट पकोड़ी का स्वाद भी लाजवाब है। उसने कैसे ये काम शुरू किया इसका अनुभव भी सांझा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें