फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर बैठकर महिला आयोग को शिकायत दे सकती हैं हरियाणा की बेटियां

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की। इस दौरान एक महिला के साथ तांत्रिक द्वारा अनैतिक कार्य किए जाने और दूसर मामला पत्नी को छोड़कर पति अमेरिका में जा बैठने का मामला आया। आयोग की उपाध्यक्ष के सामने पांच मामले रखे गए। जिसमें दो का मौके पर निदान कराया। वहीं तीन मामलों को अभी लंबित रखा गया है, जिन पर कार्रवाई चल रही है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि जिन महिलाओं के मामले न्यायालय में विचाराधीन चल रहे हैं, वे महिलाएं भी आयोग और पुलिस से किसी भी समय किसी भी मामले में मदद मांग सकती है। आम तौर पर ये धारणाएं बनी हैं कि जिनके केस कोर्ट में हैं, पुलिस उन पर कुछ कार्रवाई नहीं करती, ऐसा रवैया गलत है। जिस पर महिला आयोग भी कड़ा संज्ञान लेगा। उन्होंने भिवानी में पढ़ी लिखी एक महिला के साथ तांत्रिक द्वारा अनैतिक कार्य किए जाने के मामले में भी पुलिस को हिदायतें दी कि वे इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें