फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू में चार सार्वजनिक शौचालयों का होगा निर्माण, नगरपालिका प्रधान ने किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोहारू शहर में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नगरपालिका द्वारा चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुराने शहर स्थित खटीकान चौपाल में नगरपालिका प्रधान द्वारा वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि रामबीर के वार्ड में बनने वाले सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा एवं प्रसाद वितरण के साथ शुभारंभ किया। नगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शौचालय निर्माण की योजना के तहत खटीकान चौपाल के अलावा श्मशान भूमि, सुभाष ढाणी तथा लोको कॉलोनी में भी सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इन चारों परियोजनाओं पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। नगरपालिका प्रधान ने कहा कि लोहारू शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए नगरपालिका निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें