फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण

भीम खेल परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल हुई। रिहर्सल में डीसी साहिल गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रगान की धुन के साथ सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। भीम खेल परिसर में पहुंचने से पहले डीसी गुप्ता और प्रवर पुलिस अधीक्षक नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद डीसी और एसएसपी भीम खेल परिसर पहुंचे। डीसी ने निर्धारित समय नौ बजे डीसी ने राष्ट्र गान की धुन के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डीसी ने एसएसपी मनबीर सिंह के साथ परेड में शामिल टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। पुलिस उप अधीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। सीना ताने मार्च पास्ट की टुकडिय़ों राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी। परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया। अंतिम रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने शानदार मास पीटी शो का प्रदर्शन किया, जिसमें डंबल और लेजियम शामिल था। फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें