शहर के रोहतक गेट स्थित एक चाट भंडार की रसोई में कढ़ाई में तड़का लगाने के दौरान आग की लपटें उठी और चारों तरफ धुआं-धुआं फैल गया। जिससे हड़बड़ाए लोगों ने इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी। वहीं चाट भंडार परिसर में सुरक्षा उपकरणों के जरिए आग पर समय रहते काबू पाया गया। जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं मौके पर दमकल और पुलिस भी पहुंची। शहर के रोहतक गेट स्थित विनोद चाट भंडार में बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इसका पता लगते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद रवि ने बताया कि उनकी रसोई में ऑर्डर मिलने के बाद कर्मचारी कढाई में तड़का लगा रहा था। इसी दौरान अचानक आग और धुआं फैल गया। हालांकि इस घटना से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने भी हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई वही पुलिस ने भी हादसा स्थल का मुआयना किया। हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होने की वजह से आसपास के दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली।