शहर के भीम स्टेडियम में शनिवार को गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया। इस मौके पर हरियाणा पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स व स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पीटी शो, सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं, स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।