फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: प्रदेशभर से आए किसानों ने किया सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव, रखी ये मांग

हरियाणा भर से वीरवार को भिवानी में पहुंच बड़ी संख्या में किसानों ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। पीने व सिंचाई का पानी देने, फसलों व बिजली टावरों का मुआवजा देने तथा बाढ़ का प्रबंधन ना करने पर भाजपा के विधायकों व मंत्रियों के कार्यक्रम ना होने देने की चेतावनी दी है। हरियाणा भर से भिवानी के नेहरू पार्क में जुटे किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करने निकले हैं। नारेबाजी के साथ अपनी मांग मनवाने पर अड़े रहे। जैसे ही ये मंत्री के आवास पर पहुंचे तो पुलिस बल ने बाहर सड़क पर रोकने का प्रयास किया। पर किसान नहीं माने और आवास तक पहुंच गए। यहां उन्होंने मंत्री के पीए दिलबाग निमड़ी को अपना मांग पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें पीने का पानी देना, सिंचाई का पानी देना, बर्बाद फसलों का मुआवजा देना, बिजली की लाइन के बड़े टावरों का पूरा भुगतान करना और बाढ़ से बचाव का प्रबंध करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें