फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी बाल्मीकि चौक के नाले से निकले सरिए बने हादसे का खतरा

सुनील कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 04:55 PM IST

भिवानी। लोहारू के पुराना शहर स्थित बाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर तक कुछ दिन पहले करवाए गए सड़क निर्माण कार्य के साथ बनाए गए गंदे पानी के नाले में अब बड़े-बड़े लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। करीब एक फीट तक ऊंचे निकले ये सरिए सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर चार पहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर की ओर जाने वाला यह मार्ग झुप्पा, दादरी, सतनाली सहित आसपास के गांवों के लोगों के साथ-साथ शहर से लगते खेतों और घरों में आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। दिनभर इस मार्ग पर वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में नाले से बाहर निकले लोहे के सरिए दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का निर्माण कुछ दिन पूर्व ही करवाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के अनुसार नाले में लगाए गए लोहे के सरिए अब बाहर निकल आए हैं और करीब एक फीट तक ऊंचे दिखाई दे रहे हैं। यदि समय रहते इन्हें ठीक नहीं करवाया गया तो किसी वाहन के टकराने या राहगीर के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है। बाल्मीकि चौक के नाले से निकले सरिए बने हादसे का खतरा भिवानी। लोहारू के पुराना शहर स्थित बाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर तक कुछ दिन पहले करवाए गए सड़क निर्माण कार्य के साथ बनाए गए गंदे पानी के नाले में अब बड़े-बड़े लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। करीब एक फीट तक ऊंचे निकले ये सरिए सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर चार पहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर की ओर जाने वाला यह मार्ग झुप्पा, दादरी, सतनाली सहित आसपास के गांवों के लोगों के साथ-साथ शहर से लगते खेतों और घरों में आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। दिनभर इस मार्ग पर वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में नाले से बाहर निकले लोहे के सरिए दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का निर्माण कुछ दिन पूर्व ही करवाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के अनुसार नाले में लगाए गए लोहे के सरिए अब बाहर निकल आए हैं और करीब एक फीट तक ऊंचे दिखाई दे रहे हैं। यदि समय रहते इन्हें ठीक नहीं करवाया गया तो किसी वाहन के टकराने या राहगीर के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें