फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बारिश के दौरान भी नागरिक अस्पताल में धरने पर डटे रहे महिला शिक्षिका हत्या को लेकर परिजन

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी महिला शिक्षिका की हत्या मामले को लेकर वीरवार को परिजनों व ग्रामीणों ने जिला नागरिक अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी के सामने धरना दे दिया। बारिश के दौरान भी परिजनों व ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान कई जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने भी परिजनों की मांग को समर्थन दिया वहीं पुलिस प्रशासन व उसकी जांच पर गंभीर सवाल उठाए। परिजनों के समर्थन में उतरे जन संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि दिन दहाड़े शिक्षिका की हत्या जघन्य अपराध ही नहीं बल्कि अपराधियों के मंसूबों का बढ़ावा देने वाली घटना भी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कराया जाए। ताकि परिजनों को पता लगे कि आखिर किस मकसद से महिला शिक्षिका को इतनी बेरहमी से मौत के घाट क्यों उतारा गया। संवाद ग्रामीणों की 21 सदस्यीय कमेटी बनाई, सांसद चौ धर्मबीर सिंह भी पहुंचे जिला नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे परिजनों व ग्रामीणों ने इस मामले में आगे की रणनीति तय करने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में जनसंगठन व ग्रामीणों के साथ परिजन भी शामिल हैं। वहीं वीरवार सुबह धरने की सूचना मिलने के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ धर्मबीर सिंह भी उनके बीच पहुंचे वहीं पुलिस प्रशासन से भी जल्द से जल्द बेटी के हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें