भिवानी के सेठ किरोड़ीमल पार्क में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले खड़े करने की तैयारी अंतिम चरण में है। कल तीनों पुतलों का दहन अग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा किया जाएगा। इससे पहले दिनभर शहरवासी तीनों पुतलों का दर्शन कर पाएंगे। पुतलों को पुलिस सुरक्षा के बीच खड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा 2 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर दोपहर चार बजे से रामलीला मंचन कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में जयपुर से निष्ठा अग्रवाल की नृत्य प्रस्तुति भी दी जाएगी।