फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो दिन का मुफ्त मेडिकल कैंप लगवाया है। इस कैंप में बोर्ड के लगभग 800 कर्मचारियों और उनके परिवार वालों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई व सलाह ली। निरोग काया ही सफलता की कुंजी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज के व्यस्त और भागदौड़ भरे जीवन में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते है। मेरा मानना है कि निरोग काया ही सफलता की कुंजी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही एक ऊर्जावान और रचनात्मक मस्तिष्क वास करता है। हमारे कर्मचारी, जो बोर्ड के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की रीढ़ हैं, यदि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। तभी हम हरियाणा में शिक्षा के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त कर पाएंगे। मन की शांति और स्थिरता के लिए इस तरह के निशुल्क शिविरों का आयोजन करवाते रहते है। शिविर में जीयो गीता साहित्य का निशुल्क वितरण किया गया। श्रीमद्भागवत गीता जीवन प्रबंधन की समग्र शिक्षा का सार है। गीता में मनुष्य की वर्तमान समस्याओं का समाधान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें