भिवानी शहर के लोगों के लिए व्यायामशाला का निर्माण शुरू हुआ था। दो करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों का सपना पूरा नहीं हुआ। बजट के अभाव में व्यायामशाला अधर में लटकी पड़ी है। इसके अंदर आवारा पशुओं का डेरा बना हुआ है। कई महीने से धूल फांक रही बजट की फाइल को मंजूरी नहीं मिली है। जिमखाना का बाहरी ढांचा लगभग पूरा हो चुका है। अंदर के हिस्से में पशु आराम फरमाते हैं। लावारिस पशु धूप, बरसात से बचने के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन सेक्टर के नजदीक होने के कारण लोगों को आस थी कि अब सेहत को अच्छा रखने के लिए उन्हें जिमखाना मिल रहा है। लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो पाया। लोगों ने प्रशासन से मांग रखी कि जल्दी से जिमखाना शुरू किया जाए।