महिला शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर शनिवार को बाढ़डा से पैदल चलकर मलवाणा धाम लोहारू तक पैदल मार्च कर भक्तों ने मनीषा हत्याकांड में न्याय मांगा। ढिगावामंडी पहुंची पैदल यात्रा में शामिल भक्तों ने हाथों में मनीषा हत्याकांड में न्याय के बैनर लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष भी जताया। पैदल यात्रा में शामिल भक्त सोमबीर ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिन में आरोपी नहीं पकड़े गए तो मंडल के सभी भक्त आरपार की लड़ाई को मजबूर होंगे।