फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में कम्युनिस्टों ने किसान मजदूरों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी की ओर से तोशाम पार्टी इकाई ने किसान, मजदूरों की मांगों को लेकर बस स्टैंड तोशाम से एसडीएम कार्यालय तोशाम तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया। ज्ञापन एसडीएम की तरफ से तहसीलदार अशोक कुमार को दिया गया। प्रदर्शन से पहले पार्टी की ओर से एक सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी नेता कर्ण सिंह जैनावास व भगवानदास रिवासा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान मंच संचालन पार्टी जिला सचिव मण्डल सदस्य मास्टर जगरोशन ने किया। माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश व जिला सचिव मण्डल सदस्य मास्टर जगरोशन ने कहा कि देश की केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी निजीकरण की नीतियां थोप रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो कम्युनिस्ट पार्टी जन अभियान चलाकर डबल इंजन सरकारों की पोल खोलो अभियान चलाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें