शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शहर के भिवानी हांसी मार्ग पर स्थित वीटा मिल्क प्लांट के पास फ्रैन्डस कालोनी के लोगों ने बिजली व पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। क्षेत्र वासियों ने करीब आधा घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान सड़क मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर डॉयल 112, राइडर समेत अनेक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख सिटी थाना एचएचओ सत्यनारायण मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने क्षेत्र वासियों को बिजली व पानी के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद क्षेत्र वासियों ने जाम खोला। जाम खुलने के बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।